Monday 9th of February 2026

पी जी गवर्नमेंट कॉलेज सैक्टर 11 चंडीगढ़ और PTC News के बीच शैक्षणिक सहयोग हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Dishant Kumar  |  February 09th 2026 09:45 PM  |  Updated: February 09th 2026 09:45 PM

पी जी गवर्नमेंट कॉलेज सैक्टर 11 चंडीगढ़ और PTC News के बीच शैक्षणिक सहयोग हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर

चंडीगढ़, दिनांक 9 फरवरी, 2026: मीडिया शिक्षा और व्यावहारिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पी जी गवर्नमेंट कॉलेज सैक्टर 11 के हिन्दी विभाग और PTC News के बीच आज एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य विद्यार्थियों को मीडिया उद्योग के साथ जोड़ते हुए उन्हें व्यावसायिक कौशल, इंटर्नशिप और प्रशिक्षण के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

इस एमओयू के तहत PTC News, कॉलेज के विद्यार्थियों को न्यूज प्रोडक्शन, रिपोर्टिंग, एंकरिंग, डिजिटल मीडिया और मीडिया एथिक्स जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान करेगा। साथ ही विद्यार्थियों को PTC News के अनुभवी पत्रकारों और मीडिया विशेषज्ञों के साथ इंटरैक्ट करने और वास्तविक कार्य वातावरण का अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर PTC News के प्रतिनिधि श्री दिशांत ने कहा कि यह साझेदारी युवा प्रतिभाओं को मीडिया क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगी और उद्योग तथा शैक्षणिक संस्थान के बीच मजबूत संबंध स्थापित करेगी।

कॉलेज की प्राचार्या प्रो. दीपशिखा ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह समझौता विद्यार्थियों के करियर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और उन्हें आधुनिक मीडिया की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करेगा।

हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम के कहा कि यह सहयोग मीडिया शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने और विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network