Saturday 31st of January 2026

यूपी के बदायूं में 16 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Shivesh jha  |  March 16th 2023 06:20 AM  |  Updated: March 16th 2023 06:20 AM

यूपी के बदायूं में 16 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

बुधवार को उत्तर प्रदेश के बदायूं में छह लोगों ने मिलकर एक 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

घटना मंगलवार रात की है जब बच्ची अपनी मां के साथ शौच के लिए खेत गई थी। उसे कुछ लोगों ने पकड़ लिया। उन्होंने पीड़िता की मां को भी पीटा, जिससे वह बेहोश हो गई, परिवार ने प्राथमिकी में छह लोगों पर आरोप लगाया।

प्राथमिकी में कहा गया है कि लड़की को सुनसान जगह पर ले जाया गया और छह लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने इस सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है और अन्य को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network