Friday 9th of January 2026

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म, 6 गिरफ्तार

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Shivesh jha  |  March 13th 2023 05:35 PM  |  Updated: March 13th 2023 05:35 PM

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म, 6 गिरफ्तार

फतेहपुर में रविवार शाम को मेला देखने गई 2 नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप किया गया। 6 लड़कों ने लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि लड़कियां मेला देखने गई थी। इसी दौरान लड़कों ने इन्हे जबरन सुनसान जगह लेजाकर दुष्कर्म किया।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि फतेहपुर जिले के हुसैनगंज इलाके में यह घटना घाटी है। पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियों को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सभी छह आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक बयान में कहा कि हुसेनगंज थाना अंतर्गत एक गांव में दो नाबालिग लड़कियां रविवार देर शाम पारंपरिक मेला देखकर घर लौट रही थीं। थाना क्षेत्र में छह युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने सभी छह आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया है और गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह ने कहा कि लड़कियों की स्थिति चिंताजनक है और उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network