Fri, May 03, 2024

आकांक्षा दुबे सुसाइड मामला: 5 दिन के पुलिस रिमांड पर समर सिंह, खुल सकते हैं कई राज़

By  Rahul Rana -- April 12th 2023 06:25 PM
आकांक्षा दुबे सुसाइड मामला: 5 दिन के पुलिस रिमांड पर समर सिंह, खुल सकते हैं कई राज़

आकांक्षा दुबे सुसाइड मामला: 5 दिन के पुलिस रिमांड पर समर सिंह, खुल सकते हैं कई राज़ (Photo Credit: File)

ब्यूरो: आकांक्षा दुबे सुसाइड केस के आरोपी समर सिंह की रिमांड मंजूर कर ली गई है। अदालत ने वाराणसी पुलिस को 5 दिन की रिमांड दी है। उसके साथ ही आदेश दिया है कि समर सिंह अपने अधिवक्ता को साथ रख सकते हैं। लेकिन अधिवक्ता विवेचना में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं करेंगे और 20 मीटर की दूरी पर बैठेंगे। 


आपको बता दें कि बीते मंगलवार को समर सिंह की जिला कारागार से वीडियो के जरिए पेशी हुई थी। इस संबंध ने पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी पर सुनवाई की गई थी। अदालत ने आदेश सुरक्षित रखा था। वहीं समर सिंह ने अपनी अर्जी में कहा था कि वह बीते 8 अप्रैल से जिला जेल में बंद है। उससे पहले वह पहली पेशी पर अदालत आया था तो कचहरी परिसर में लोगों ने खूब हंगामा किया था।



हंगामे के कारण वह मानसिक रूप से डरा हुआ है। इसलिए वह व्यक्तिगत पेश होने की बजाय वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अदालत में पेश होने की अनुमति चाहता है। अदालत ने समर सिंह के अनुरोध पर उसे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश होने की अनुमति दे दी थी।


यह है मामला

आपको बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ के होटल में एक पंखे से लटका मिला था। आत्महत्या करने से पहले आकांक्षा इंस्टाग्राम पर लाइव हुई थी। वीडियो में वह रोती हुई भी दिखी थी। हालांकि कुछ समय बाद उस वीडियो को डिलीट कर दिया गया था। 

जिसके बाद एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां मधु ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। मामले के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। जिन्हें पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गई थी। फिलहाल समर को पुलिस ने पकड़ लिया है।  

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां मधु ने सीएम योगी से मुलाकात कर यह अपील की थी आरोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए। जिससे मेरी बेटी को न्याय मिल सके। मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। समर शुरू से ही उसे परेशान कर टार्चर करता था। आपको बता दें कि समर और आकांक्षा दोनों रिलेशनशिप में थे। 



इसके अलावा मधु दुबे ने यह आरोप भी लगाया था कि समर पिछले तीन सालों से आकांक्षा को प्रताड़ित कर रहा था।  यही नहीं मधु दुबे ने समर सिंह पर आकांक्षा के साथ मारपीट करने और दुर्व्यवहार करने के भी आरोप लगाए थे । 


कौन है आकांक्षा दुबे 

आपको बता दें कि आकांक्षा दुबे ने 17 साल की उम्र में ही फिल्मी नगरी में एंट्री कर ली थी। आकांक्षा ने सबसे पहले एसआरके म्यूजिक के साथ भोजपुरी एल्बम में काम किया था। हालांकि ज्यादा सफलता नहीं मिलने के कारण वह उदास हो गई थी और हिप्रेशन में चली गई थी। उसके बाद साल 2018 में एक बार फिर वापसी की और कई सुपरहिट फिल्में दी। आकांक्षा के परिवार में मां- बाप के अलावा दो भाई है। 

 




  • Share

ताजा खबरें

वीडियो