Saturday 14th of February 2026

UP STF की बड़ी कामयाबी: स्कूलों को धमकी भरा मेल भेजने वाले गिरोह का भंडाफोड़, रिकवरी मोबाइल बरामद

Reported by: Gyanendra Kumar Shukla, Editor, PTC News UP  |  Edited by: Dishant Kumar  |  February 14th 2026 06:42 PM  |  Updated: February 14th 2026 06:42 PM

UP STF की बड़ी कामयाबी: स्कूलों को धमकी भरा मेल भेजने वाले गिरोह का भंडाफोड़, रिकवरी मोबाइल बरामद

उत्तर प्रदेश एसटीएफ (STF) ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह न केवल ऑनलाइन बेटिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी कर रहा था, बल्कि नोएडा के प्रतिष्ठित स्कूलों को भेजे गए धमकी भरे मेल (Threat Mail) मामले से भी इसके तार जुड़े पाए गए हैं। एसटीएफ ने इनके पास से वह मोबाइल भी बरामद कर लिया है जिसका इस्तेमाल थ्रेट मेल के रिकवरी ईमेल के तौर पर किया गया था।

एसटीएफ उत्तर प्रदेश द्वारा संगठित गिरोह बनाकर ऑनलाइन बेटिग ऐप के माध्यम से ठगी करने वाले 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने तथा इस गिरोह द्वारा नोएडा के स्कूलों को धमकी भरे मेल भेजने के केस में रिकवरी मेल प्रयोग होने वाला मोबाइल बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।  

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-

1 - अमीस जंग कारकी पुत्र मोहन कारकी निवासही बख्तापुर कांठमांडू नेपाल हाल पता-एसजी 3401 टावर नं0 04 साया गोल्ड सोसाइटी इन्दिरापुरम गाजियाबाद। 

2- अनन्त कुमार पुत्र कैलाष चन्द निवासी 35/58 सी/2 डी न्यू लक्सरपुर कमलानगर 

जनपद आगरा। 

3- दिव्याषू पुत्र प्रकाष महाराज निवासी ग्राम सरैया, गोपालगंज बिहार हाल पता- काम्ख्याविला षाहबेरी गाजियाबाद। 

4- साहिल कुमार पुत्र नीरज राम निवासी छविया गोपालगंज बिहार हाल पता-वार्ड नं0 ए/30 कामख्याविला षाहबेरी गाजियाबाद। 

5- लेखनाथ षर्मा पुत्र देवी प्रसाद षर्मा निवासी गा्रम पर्वत नेपाल हाल- निवासी 3401 टावर नं0 4 साया गोल्ड सोयायटरी इन्दिरापुरम गाजियाबाद। 

6- केदारनाथ पुत्र मुकुन्द प्रसाद निवासी ग्राम सरलाई नेपाल हाल पता 3401 टावर नं0 04 साया गोल्ड सोसायटी इन्दिरापुरम गाजियाबाद। 

अभियुक्तों से बरामदगीः

1- 04 अदद लैपटाप 

2- 22 अदद मोबाइल 

3- 02 नेपाली पासपोर्ट

4- 02 अदद कूटरचित  आधार कार्ड 

5- 04 अदद पैन कार्ड

6- 01 अदद चैकबुक 

7- 16 अदद डेबिट/क्रेडिट कार्ड

8- 01 अदद नेपाली पेनकार्ड

9- 01 नेपाली नागरिकता पहचान पत्र 

10- 01 अदद ड्राईविंग लाईसेन्स 

11- 19,500/- भारतीय मुदा ।  

बीती 23 जनवरी को जनपद गौतमबुद्धनगर के विभिन्न स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ था, जिसके सम्बन्ध में जनपद गौतमबुद्धनगर के साइबर क्राइम थाने पर मुकदमा  (11/2026 धारा 351(4), 353(1)(बी) बीएनएस एवं 66 आई0टी0 एक्ट) दर्ज हुआ था। एसटीएफ़ यूनिट गौतमबुद्धनगर द्वारा टीम गठित कर अभिसूचना संकलन एंव विष्लेशण की कार्यवाही की जा रही थी तथा अपराधियों तक पहॅुचने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहें थे। 

इस दौरान को यह ज्ञात हुआ कि यह धमकी भरा मेल यू0एस0ए0 से ओरिजनेट हुआ था। इसी क्रम में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभिसूचना संकलन के दौरान यह तथ्य प्रकाष में आया कि थ्रेट मेल से जुड़ा एक रिकवरी ई-मेल का सम्बन्ध बॉग्लादेष एवं भारत में होना पाया गया। अग्रिम विष्लेशण से इस रिकवरी मेल का एक सम्बन्ध साहबेरी थाना बिसरख क्षेत्र में होना पाया गया। एस0टी0एफ0 टीम द्वारा अभिसूचना संकलन के दौरान उपरोक्त स्थल का सत्यापन किया गया तो वहॉ पर माफी मात्रा में इलेक्ट्रोनिक डिवाईस के साथ उपरोक्त व्यक्ति मिले जिनको पूछताछ हेतु एस0टी0एफ0 नोएडा कार्यालय में लाया गया, जहॉ पर उपरोक्त व्यक्तियों से विस्तृत रूप से पूछताछ की गयी। गहनता से पूछताछ करने पर यह विदित हुआ कि उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा अवैध ऑनलाइन बेटिंग ऐप चलाने हेतु इसे बतौर कॉल सेन्टर संचालित किया जा रहा था, जिसके अधिकतर षिकार यू0एस0ए0 एवं भारतीय तथा नेपाली नागरिक हो रहे थे। उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा कई सारे ऑनलाइन बेटिंग ऐप के लिए टेक स्पोर्ट का काम भी किया जा रहा था, इस काम के लिए बडी मात्रा में अमेरिकी नामों से मिलती-जुलती मेल आई0डी0 भी इन लोगों के मोबाइल व लैपटाप में लॉगिन मिली तथा इनके द्वारा कस्टमर को इन्हीं मेल आई0डी0 से मेल व कॉल करके ऑनलाइन बेटिग ऐप में पैसा लगाने के प्रोत्साहित किया जाता था। इनके द्वारा इसके लिए वी0पी0एन0 व फेक जीपीएस लोकेषन के ऐप भी प्रयोग किये जा रहें थे। सम्पूर्ण पूछताछ के उपरान्त पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर उपरोक्त व्यक्तियों को समय लगभग 17.15 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त अमीश ने पूछताछ पर बताया कि वह मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है और उसके द्वारा वर्श 2019-20 में आस्ट्रेलिया से बी0बी0ए0 का डिप्लोमा किया हुआ है। बताया कि पढाई के समय का उसका एक मित्र है जिसका नाम देवराज है और देवराज के साथ उसने वर्श 2023 में ळंउमउंदव कम्पनी में काम किया है। अमीश ने ही सोषल मीडिया के माध्यम से रिक्वेस्ट आने पर अनन्त को जोडा था, अनन्त पूर्व में धनी ऐप नोएडा के ऑफिस में काम करता था और यही पर दिव्याषू भी काम करता था तथा अनन्त के कहने पर दिव्याषु भी इस काम में सम्मिलित हो गया। अनन्त पूर्व में कई बडी कॉल सेन्टर की कम्पनियों में टेक स्पोर्ट का काम कर चुका है। 

अभियुक्त अनन्त व दिव्याषु इन्टरमीडिएट पास हैं तथा इनकी उम्र लगभग 25 साल है। अभियुक्त लेखनाथ (उम्र करीब 33 साल) एवं अभियुक्त केदारनाथ (उम्र करीब 32 साल) जो मूलरूप से कांठमाडू नेपाल के रहने वालें हैं, जो अभियुक्त देवराज के साथ वर्श 2023 से काम करते हैं। अभियुक्त देवराज ने इनको अमीश से मिलवाया था। अभियुक्त केदारनाथ ने नेपाल कांठमांडू ने बी0बी0एस0 तथा एम0बी0ए0 आस्ट्रेलिया से किया है तथा अभियुक्त लेखानाथ ने नेपाल से एम0बी0ए0 किया हुआ है। अभियुक्तों के पास से थ्रेट मेल से जुडे़ रिकवरी मेल में प्रयोग होने वाला मोबाइल बरामद हुआ है जिसकी गहनता से जांच की जा रही है तथा थ्रेट मेल के बारे में अग्रिम छानबीन की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्व थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network