Fri, Apr 19, 2024

यूपी के सहारनपुर में पिता और सौतेली मां की मिलीभगत से महिला के साथ दुष्कर्म

By  Shivesh jha -- March 21st 2023 09:40 AM
यूपी के सहारनपुर में पिता और सौतेली मां की मिलीभगत से महिला के साथ दुष्कर्म

यूपी के सहारनपुर में पिता और सौतेली मां की मिलीभगत से महिला के साथ दुष्कर्म (Photo Credit: File)

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में राशिद नाम के व्यक्ति ने एक शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म की घटना महिला के पिता और सौतेली मां की मिलीभगत से हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पिता और आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सौतेली मां फरार है। 

एसपी सागर जैन के अनुसार महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके पिता ने 13 मार्च को अपने दोस्त को अपने घर बुलाया और उसकी सौतेली मां ने उसे और राशिद को एक कमरे के अंदर बंद कर दिया और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने कहा कि उसके पिता और सौतेली मां ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जैन ने कहा कि महिला ने आरोप लगाया है कि शादी से पहले भी राशिद ने उसके माता-पिता की जानकारी में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। एसपी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर फरार सौतेली मां को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Share

ताजा खबरें

वीडियो