Sat, Apr 27, 2024

दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में फांसी पर झूल गया 18 साल का व्यक्ति, पिता ने कहा बेटे को फंसाया गया

By  Shivesh jha -- March 14th 2023 08:02 AM
दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में फांसी पर झूल गया 18 साल का व्यक्ति, पिता ने कहा बेटे को फंसाया गया

दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में फांसी पर झूल गया 18 साल का व्यक्ति, पिता ने कहा बेटे को फंसाया गया (Photo Credit: File)

शाहजहांपुर में एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में दर्ज मामले के बाद 18 वर्षीय एक व्यक्ति ने रविवार की रात फांसी लगा ली। लड़की के पिता की शिकायत पर शाहजहांपुर पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की थी। स्थानीय लोगों ने कहा कि शायद पुलिस कार्रवाई के डर से उसने फांसी लगा ली।

उसके पिता देवेंद्र कुमार ने आरोप लगाया था कि उसके बेटे को लड़की के परिजनों ने फंसाया है और वह 'निर्दोष' है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र का है। 

मृतक व्यक्ति नोएडा में एक निजी फर्म में काम करता था और होली के अवसर पर अपने घर गया था। शनिवार को उक्त व्यक्ति के खिलाफ 17 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने सिंधौली थाने में तहरीर दी है। बाद में शाम को पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा था, लेकिन वह फसल के खेत में छिप गया। 

इसके बाद वह घर नहीं लौटा और उसने अपना मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर दिया। रविवार को वह पेड़ से लटका मिला। उसके पिता का कहना है कि लड़की मेरे बेटे के पीछे पड़ी थी और उसका भाई उनके रिश्ते के खिलाफ था। उसने मेरे बेटे को खत्म करने की साजिश रची। 

सिंधौली के एसएचओ महेंद्र सिंह ने कहा कि हम मौत के कारण की पुष्टि करने के लिए ऑटोप्सी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो हम कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

  • Share

ताजा खबरें

वीडियो