Tuesday 27th of January 2026

Gang Rape In Agra: होम स्टे में 5 युवकों ने महिला कर्मचारी से किया गैंगरेप, आरोपी अरेस्ट

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  November 13th 2023 03:20 PM  |  Updated: November 13th 2023 03:20 PM

Gang Rape In Agra: होम स्टे में 5 युवकों ने महिला कर्मचारी से किया गैंगरेप, आरोपी अरेस्ट

ब्यूरोः आगरा में एक महिला के साथ दरिंदगी करने की वारदात सामने आई है। ताजगंज थाना क्षेत्र के एक होम स्टे में 5 युवकों ने महिला कर्मचारी के साथ मारपीट की और फिर बाद में गैंगरेप किया। इस वारदात का वीडियो भी वायरल हो रहा है। उधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

ये है मामला

जानकारी के अनुसार ताजगंज थाना क्षेत्र के ताजनगरी फेज 2 के एक होम स्टे में एक महिला डेढ़ साल से नौकरी करती थी। शनिवार देर रात वह होम स्टे में ही थी। तभी उसका परिचित जितेंद्र वहां पहुंचा। उसके साथ 4 दोस्त भी थे। वहां कमरे में उन्होंने पीड़िता को जबरन शराब पिलाने की कोशिश की और उसके साथ जबरदस्ती की। स्थानीय लोगों ने महिला के चीखने की आवाज सुनी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो देखा की महिला बदहवास हालत में पड़ी हुई थी। 

महिला की शिकायत पर मामला दर्ज

वारदात पर पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि होम स्टे में 5 युवकों ने जबरन शराब पिलाई और मारपीट की। फिर इसके बाद उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान मुख्य आरोपी जितेंद्र राठौर, रवि राठौर, मनीष कुमार, देव किशोर व एक अन्य के तौर पर हुई है। 

5 आरोपियों को किया गिरफ्तारः डीसीपी

इस मामले को लेकर डीसीपी सूरज कुमार राय ने कहा कि आगरा के होमस्टे में गैंगरेप की घटना सामने आई है। उन्होंने  कहा कि पीड़िता की शिकायत पर गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया है और उसका मेडिकल कराया जा रहा है। डीसीपी ने कहा कि पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और होम स्टे को बंद कर दिया है।   

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network