Thursday 22nd of January 2026

आगरा: बच्चे को गोद में लेकर मालगाड़ी के आगे कूदी महिला, मौत, मासूम घायल

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  October 19th 2023 03:10 PM  |  Updated: October 19th 2023 03:10 PM

आगरा: बच्चे को गोद में लेकर मालगाड़ी के आगे कूदी महिला, मौत, मासूम घायल

ब्यूरोः  उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में आज यानी गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। दरअसल, एक महिला अपने बच्चे के साथ मालगाड़ी के आगे कूद गई। मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये है मामला

जानकारी के अनुसार इरादत नगर थाना क्षेत्र के हरी नगर गेट के पास गुरुवार को गोद में मासूम बच्चा लेकर एक महिला मालगाड़ी ट्रेन के आगे कूद गई। मालगाड़ी का धक्का लगते ही बच्चा छिटककर दूर जा गिरा। इस हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं, मालगाड़ी के नीचे आने से महिला के चीथड़े उड़ गए। हादसे की जानकारी लगने पर मौके पर पुलिस और लोग पहुंच गए। पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

मामले की जा रही है जांच

इस मामले में पुलिस ने कहा कि महिला क पहचान नहीं हो पाई है। इस मामले की जांच की जा रही है, ताकि मामले की सच्चाई का पता चल सके।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network