Mon, May 06, 2024

Ayodhya Ram Temple: राममंदिर में बड़ी संख्या में उमड़ रहे श्रद्धालु, 23 जनवरी से अब तक 19 लाख लोगों ने किए रामलला के दर्शन

By  Deepak Kumar -- January 29th 2024 09:12 AM
Ayodhya Ram Temple: राममंदिर में बड़ी संख्या में उमड़ रहे श्रद्धालु,  23 जनवरी से अब तक 19 लाख लोगों ने किए रामलला के दर्शन

Ayodhya Ram Temple: राममंदिर में बड़ी संख्या में उमड़ रहे श्रद्धालु, 23 जनवरी से अब तक 19 लाख लोगों ने किए रामलला के दर्शन (Photo Credit: File)

ब्यूरोः रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगातार लगा हुआ है। प्राण प्रतिष्ठा से लेकर अबतक करीब 19 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देश पर गठित उच्चस्तरीय कमेटी की देखरेख में श्रद्धालुओं की व्यवस्था की गई है और श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।  

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन यानी 23 जनवरी को मंदिर के दरबार भक्तों के लिए खुले तो लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। जानकारी के अनुसार रोजाना 2 लाख से अधिक रामभक्त श्रीरामलला के दरबार में सुगमता पूर्वक पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं। बीते दिन करीब 3.25 लाख कि संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रीरामलला के दर्शन किए।

जानिए किस दिन आए कितने श्रद्धालुओं

  • 23 जनवरी - 5 लाख
  • 24 जनवरी - 2.5 लाख
  • 25 जनवरी - 2 लाख
  • 26 जनवरी - 3.5 लाख
  • 27 जनवरी - 2.5 लाख
  • 28 जनवरी - 3.25 लाख

  • Share

ताजा खबरें

वीडियो