Monday 12th of January 2026

अयोध्या में दीपोत्सव से पहले निकाली भगवान श्रीराम की शोभायात्रा, डिप्टी सीएम ने रामभक्तों को दी शुभकामनाएं

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  November 11th 2023 01:53 PM  |  Updated: November 11th 2023 01:53 PM

अयोध्या में दीपोत्सव से पहले निकाली भगवान श्रीराम की शोभायात्रा, डिप्टी सीएम ने रामभक्तों को दी शुभकामनाएं

ब्यूरोः  आज यानी शनिवार को दीपोत्सव से पहले राम नगरी अयोध्या में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा को यात्रा को प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने  साकेत महाविद्यालय से तिरंगा झंडा दिखाकर रवाना किया। लोगों ने बड़े श्रद्धा भाव से इस शोभायात्रा का स्वागत किया है। 

शोभायात्रा में राम कथा व सामाजिक संदेशों पर आधारित 18 झांकियां शामिल हैं। प्रभु राम की शोभायात्रा के दौरान लोगों ने छतों से पुष्प वर्षा की और निरंतर जय श्री राम का उद्घोष गूंजा। इस यात्रा को लेकर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इस बार का दीपोत्सव ऐतिहासिक होगा क्योंकि जल्द ही भगवान श्रीराम अपने दिव्य भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। 

डिप्टी सीएम मौर्य ने रामभक्तों को दी शुभकामनाएं

उधर, दीपोत्सव को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सभी रामभक्तों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि रामनगरी अयोध्या के लिए ये दीपोत्सव खास महत्व रखता है, क्योंकि अगले वर्ष की शुरूआत 22 जनवरी 2024 को साढ़े 500 साल बाद भगवान श्रीराम अपने जन्मस्थान पर विराजमान होंगे।

बता दें कि दीपोत्सव पर आज  51 घाटों पर 21 लाख दीये जलेंगे। इस बार एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया जाएगा।  इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके कैबिनेट के कुछ मंत्री शिरकत करेंगे।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network