Tuesday 1st of April 2025

Ayodhya Ram Mandir Holi: 495 वर्षों बाद रामलला ने भव्य महल में खेली होली, जश्न का माहौल

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  March 25th 2024 12:49 PM  |  Updated: March 25th 2024 12:49 PM

Ayodhya Ram Mandir Holi: 495 वर्षों बाद रामलला ने भव्य महल में खेली होली, जश्न का माहौल

ब्यूरोः आज भगवान श्री रामलला ने 495 साल बाद भव्य महल में होली खेली। इसी के चलते रामनगरी की होली इस बात बेहद खास रही। राम मंदिर वाली होली को लेकर अयोध्या में जबरदस्त उल्लास नजर आया और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रामलला के साथ होली खेली। 

अयोध्या में होली की सुबह सबसे पहले मठ मंदिरों में विराजमान भगवान को अबीर गुलाल अर्पित कर होली खेलने की अनुमति मांगी गई। इसके बाद पूरी अयोध्या रंग उत्सव के उल्लास में डूब गई। रामलला के दरबार में पुजारियों ने रामलला के ऊपर पुष्पों की वर्षा कर अपने आराध्य के साथ होली खेली। उनके राग भोग और श्रृंगार के क्रम में उन्हें अबीर गुलाल अर्पित किया गया। 

इसके साथ रामलला को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। वहीं, राम जन्म भूमि परिसर में रामलला के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु भी होली के गीतों पर नाचते, झूमते, गाते नजर आए। रामलला अपनी पहली होली मना रहे हैं। उनकी मोहक मूर्ति को फूलों से सजाया गया है। माथे पर गुलाल लगाया गया है। गुलाबी पोशाक पहने रामलला की मूर्ति आकर्षित कर रही है। 

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network