Wed, May 08, 2024

औरैया पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, कही ये बात

By  Deepak Kumar -- October 1st 2023 06:30 PM
औरैया पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, कही ये बात

औरैया पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, कही ये बात (Photo Credit: File)

औरैया: रविवार को निषाद पार्टी के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद औरैया पहुंचे। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मंत्री संजय निषाद का फूल मालाओं से स्वागत किया। औरैया पहुंचने पर संजय निषाद ने मलिन बस्ती का दौरा किया और लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा की। 

कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना 

इस दौरान मंत्री संजय निषाद ने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2017 में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस साथ में आई थी। कांग्रेस ने 100 और सपा ने 300 सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन जब नतीजे आए तो दोनों का पत्ता साफ हो गया था। साथ में उन्होंने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये लोग लोकतंत्र बचाने के लिए नहीं, बल्कि जनता को  ठगने व मूर्ख बनाने के उद्देश्य से एक साथ आए हैं।

अखिलेश यादव पर बोला हमला

मंत्री संजय निषाद ने अखिलेश यादव पर भी बोला हमला। उन्होंने कहा कि वे 2022 में यूपी चुनाव में अकेले लड़े थे, हम जीते थे, लेकिन अब वह इंडिया गठबंधन में शामिल होकर चुनाव लड़ रहे हैं, जिसका मतलब है कि वह कमजोर पड़ गए हैं और हम फिर से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम पहले से ज्यादा सीटें हासिल करेंगे।

  • Share

ताजा खबरें

वीडियो