Monday 19th of January 2026

गोरखपुर: सीएम योगी ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर किए माल्यार्पण, गांधी आश्रम में चलाया चरखा

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  October 02nd 2023 11:54 AM  |  Updated: October 02nd 2023 11:54 AM

गोरखपुर: सीएम योगी ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर किए माल्यार्पण, गांधी आश्रम में चलाया चरखा

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। रविवार की देर शाम को सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे। वहीं, आज यानी सोमवार की सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दोनों विभूतियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम योगी ने टाउनहाल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद शास्त्री चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

गोलघर के गांधी आश्रम पहुंचे सीएम योगी

इस अवसर पर सीएम योगी ने मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व और राष्ट्रहित में उनके अविस्मरणीय योगदान को याद किया। इसके बाद मुख्यमंत्री बापू की जयंती पर गोलघर के गांधी आश्रम भी पहुंचे, वहां गांधी जयंती के कार्यक्रम में शरीक हुए। इसके बाद सीएम योगी ने चरखा चलाकर उन्हें याद किया।

 राष्ट्रपिता और शास्त्री को किया याद

गांधी आश्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अहिंसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में पूरी दुनिया इसे देख चुकी है। उन्होंने कहा कि पूरा देश आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर नमन कर रहा है। 

साथ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि जय जवान-जय किसान का उद्घोष कर सुरक्षा के साथ आत्मनिर्भरता के प्रति आह्वान करने वाले शास्त्री जी बापू के परम अनुयायी भी थे। आज देश व समाज में उनके योगदान को नमन करने का भी अवसर है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network