Fri, Apr 26, 2024

मुबंई में बोले सीएम योगी, कहा- ‘UP के लोगों को अब वहां का निवासी होने पर महसूस होता है गर्व’

By  Mohd. Zuber Khan -- January 5th 2023 02:20 PM -- Updated: January 5th 2023 02:22 PM
मुबंई में बोले सीएम योगी, कहा- ‘UP के लोगों को अब वहां का निवासी होने पर महसूस होता है गर्व’

मुबंई में बोले सीएम योगी, कहा- ‘UP के लोगों को अब वहां का निवासी होने पर महसूस होता है गर्व’ (Photo Credit: File)

मुंबई/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने कहा कि उनके राज्य के लोगों को ‘उत्तर प्रदेश का निवासी होने’ पर अब गर्व महसूस होता है, जबकि पांच साल पहले तक ऐसा नहीं होता था।

आपको बता दें कि लखनऊ में अगले महीने होने वाले ‘ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट’ से पहले आदित्यनाथ मुंबई के दौरे पर हैं। यहां पर वे रोड शो करेंगे और उद्योग जगत और बॉलीवुड के लोगों से मिलेंगे।

मुंबई में बसे उत्तर प्रदेश के लोगों को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, ‘‘पांच साल पहले, देश-विदेश, कहीं पर भी उत्तर प्रदेश के लोग अपनी पहचान नहीं बताते थे, अपने पैतृक स्थान के बारे में बात तक नहीं करते थे, लेकिन अब राज्य के लोगों को यह कहने में गर्व महसूस होता हैं।’’

ये भी पढ़ें:- 'Rozgar Mela': पीएम मोदी ने सौंपें 71,000 भर्तियों को नियुक्ति पत्र

उन्होंने कहा, "अब लोगों को (खुद को उत्तर प्रदेश का निवासी बताने पर) शर्म या झिझक नहीं होती है।’’ उत्तर प्रदेश में 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भाजपा लगातार दूसरी बार राज्य की सत्ता में आई थी। इस संदर्भ में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ, जब प्रदेश में पांच साल के शासन के बाद पार्टी दो तिहाई बहुमत से दोबारा सत्ता में लौटी।"

उन्होंने कहा, "यह मेरी सरकार द्वारा किए गए कार्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण संभव हुआ,  उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले पांच साल में हर क्षेत्र के लोगों के कल्याण के लिए काम किया है।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘एक्सप्रेस-वे, हवाई संपर्क, मेट्रो और रेलवे नेटवर्क सहित तमाम बुनियादी ढांचे का विकास हुआ है. नदियों को जलमार्गों में तब्दील किया जा रहा है. हमारे यहां चार-लेन की सड़कें हैं, हवाई अड्डे और मेट्रो रेल है।’’

-PTC NEWS

  • Share

ताजा खबरें

वीडियो