Tuesday 27th of January 2026

UP Jodo Yatra: कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन, जानें आज का रूट मैप

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  December 22nd 2023 11:50 AM  |  Updated: December 22nd 2023 11:50 AM

UP Jodo Yatra: कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन, जानें आज का रूट मैप

ब्यूरोः यूपी में कांग्रेस की ओर से 'भारत जोड़ो यात्रा' की तर्ज पर 'यूपी जोड़ो यात्रा' निकाली जा रही है। इस यात्रा का आगाज बुधवार को सहारनपुर जिले से किया था। आज यानी शुक्रवार को यूपी जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन है। वहीं, बीते दिन ये यात्रा शाकम्भरी देवी के मंदिर से आरम्भ हुई थी। 

आज इस यात्रा को पुरकाजी के नसीम मियां के आवास से शुरू किया जाएगा और बसेड़ा में रात्रि विश्राम होगा। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस जनता को जोड़ने में जुटी हुई है। इसको लेकर कांग्रेस ने यूपी जोड़ो यात्रा का शुक्रवार का रूट भी जारी किया है। इसको लेकर कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट किया है।

UP Congress

आज का यूपी जोड़ो यात्रा का कार्यक्रम

 कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट किया कि मोहब्बत का सन्देश लेकर चल रही UP जोड़ो यात्रा का कल तीसरे दिन, दिनांक 22 दिसम्बर का यात्रा मार्ग पुरकाजी (नसीम मियां के आवास से), मोहल्ला कस्बान, मोहल्ला खेड़ा दरवाजा, मोहल्ला शहर दारान, मोहल्ला दक्षिणी चमारान, मोहल्ला हलवाई यान, रोडवेज बस स्टैण्ड, बिजली घर, भोजहहेड़ी, अब्दुलपुर, खाई खेड़ी, भस्सेरेड़ी, तेजलहेड़ा बसेड़ा में रात्रि विश्राम है। इस यात्रा के तीसरे दिन भी इसकी ऐतिहासिक सफ़लता के लिए जुड़िये। क्योंकि यह जुड़ने का उत्सव है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network