Saturday 3rd of January 2026

Deepotsav 2023: अयोध्या में दीपोत्सव आज, बनेगा विश्व रिकॉर्ड, रामलला का राजतिलक करेंगे सीएम योगी

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  November 11th 2023 10:44 AM  |  Updated: November 11th 2023 10:44 AM

Deepotsav 2023: अयोध्या में दीपोत्सव आज, बनेगा विश्व रिकॉर्ड, रामलला का राजतिलक करेंगे सीएम योगी

ब्यूरोः उत्तर प्रदेश में इस बार भी अयोध्या के दीपोत्सव को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी जारी है। इस बार यानी शनिवार को राम की पैड़ी पर 24 लाख दीये जलाए जाएंगे, जोकि एक विश्व रिकॉर्ड भी साबित होगा। पर्यटन विभाग और अयोध्या जिला प्रशासन ने एक नया प्रयास भी किया है। अब आप भी घर बैठे दीपोत्सव का हिस्सा बन सकते हैं। बता दें 51 घाटों में 24.60 लाख दीये बिछाए जा चुके हैं।

रामलला का राजतिलक करेंगे सीएम 

जानकारी के अनुसार शनिवार को रामलला व चारों भाईयों को नीले रंग की रेशमी पोशाक धारण कराई जाएगी। साथ ही सोने की मुकुट भी धारण कराया जाएगा, अन्य आभूषणों से उनका श्रृंगार होगा। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामलला का राजतिलक करेंगे।

दीपोत्सव में ये अतिथि होंगे शामिल

दीपोत्सव में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी शामिल होंगी। इसके अलावा दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी आएंगे। जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही के साथ कई कैबिनेट मंत्रियों के भी आने की संभावना है। वहीं, इस कार्यक्रम में 52 देशों के राजदूत शामिल होंगे।

दीपोत्सव में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 2.20 बजे रामकथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे।
  • 3 से 5 बजे तक रामकथा पार्क में प्रतीकात्मक रूप से भगवान राम का राज्याभिषेक करेंगे। 
  • राम की पैड़ी पर शाम 5.20 बजे दीपोत्सव में शिरकत करेंगे।
  • रामकथा पार्क में आयोजित रामलीला शाम 7.05 बजे सीएम योगी देखेंगे।
  • 12 नवंबर की सुबह 8 बजे हनुमानगढ़ी और रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे।
  • 8.45 से 9.45 तक संतों से मुलाकात व जलपान करेंगे।
  • रामकथा पार्क हेलीपैड से गोरखपुर के लिए सीएम 9.50 बजे रवाना होंगे।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network