Saturday 3rd of January 2026

दूल्हे के दोस्त की हरकत पर दुल्हन की सहेली ने जड़ा थप्पड़, जमकर मारपीट; बिन शादी लौटी बारात

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  February 26th 2025 01:34 PM  |  Updated: February 26th 2025 01:34 PM

दूल्हे के दोस्त की हरकत पर दुल्हन की सहेली ने जड़ा थप्पड़, जमकर मारपीट; बिन शादी लौटी बारात

ब्यूरो: Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। देवरिया में एक शादी समारोह में उस समय हंगामा मच गया जब दूल्हे की एक शरारत की वजह से पूरी शादी रुक गई। मस्ती के मूड में दूल्हे के दोस्त ने दुल्हन की सहेली के गाल पर किरकिरा रंग लगा दिया, जिससे नाराज सहेली ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इस छोटी सी बात ने इतना हंगामा मचा दिया कि दूल्हा गुस्से में मंडप छोड़कर चला गया और बारात बिना शादी के ही वापस लौट गई।

 

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई, लड़की पक्ष ने हार नहीं मानी और मामले को सुलझाने की कोशिश की। जब बात पुलिस तक पहुंची तो लार थाने के थानेदार ने दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायत की। लंबी बातचीत के बाद अगले दिन कुन्डौली के एक मंदिर में पुलिस की निगरानी में शादी पूरी हुई और दुल्हन की विदाई हुई।

 

बता दें कि 24 फरवरी को मईल क्षेत्र के एक गांव से बारात लार बाईपास के एक मैरिज हॉल में पहुंची थी। द्वारपूजा की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हा मंडप में पहुंचा। उसी वक्त दूल्हे के दोस्त ने दुल्हन की सहेली के साथ मजाक करने की कोशिश की और उसके चेहरे पर किरकिरा लगा दिया। सहेली ने इसका विरोध किया, तो दोस्त से उसकी बहस हो गई और गुस्से में उसने थप्पड़ मार दिया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। लोगों ने इस बीच बड़ी मुश्किल से मामला शांत करवाया, लेकिन दूल्हा इतना नाराज हो गया कि वह शादी छोड़कर चला गया। रातभर लड़की पक्ष परेशान रहा और दुल्हन इंतजार करती रही। आखिरकार, लार थानाध्यक्ष उमेश बाजपेयी ने मामले को सुलझाया। अगले दिन मंदिर में शादी हुई और दुल्हन अपने नए जीवन की शुरुआत के लिए विदा हुई।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network