Sunday 23rd of February 2025

Dev Deepawali 2023: देव दीपावली पर वाराणसी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, नमो घाट पर पहला दीप जलाएंगे CM योगी

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  November 27th 2023 12:53 PM  |  Updated: November 27th 2023 12:53 PM

Dev Deepawali 2023: देव दीपावली पर वाराणसी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, नमो घाट पर पहला दीप जलाएंगे CM योगी

ब्यूरोः आज देव दीपावली भी मनाई जाएगी। इस अवसर पर आज यूपी के साथ ही बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों से लोग गंगा स्नान कर रहे हैं। इसी दौरान वाराणसी और अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

आज यानी सोमवार सुबह 4 बजे से वाराणसी के दशाश्वमेध समेत गंगा के 80 घाटों पर करीब 5 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया हैं। वहीं, अयोध्या में सरयू नदी के घाटों पर 15 लाख श्रद्धालु ने भी आस्था की डुबकी लगाई। 

 नमो घाट पर पहला दीप जलाएंगे सीएम योगी 

वहीं, वाराणसी में सोमवार को देव दीपावली बेहद भव्य तरीके से मनाने की तैयारी की गई है। इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए पूरे शहर को शानदार लाइटों से सजाया गया है। वहीं, देव दीपावली पर सीएम योगी आदित्यनाथ नमो घाट पर पहला दीप जलाएंगे।

इस मौके पर 70 देश के राजदूत और विदेशी प्रतिनिधियों का भी स्वागत करेंगे। इस मौके पर आज काशी 12 लाख दीपों से जगमगा उठेगी। वहीं, इसके बाद मोटरबोट के जरिए चेत सिंह घाट पर लेजर शो होगा, जिसके बाद काशी विश्वनाथ धाम में पहली बार चलने वाले प्रोजेक्शन शो को देखेंगे।

8-10 लाख पर्यटकों के आने की उम्मीद

काशी में देव दीपावली पर 8 से 10 लाख पर्यटकों के आने की उम्मीद जताई गई है। इसके साथ 70 देशों के राजदूतों समेत विदेशी डेलीगेट्स शामिल होंगे। पर्यटकों की संख्या को देखते हुए सभी विभागों को अलर्ट पर रखा गया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं। 

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network