Monday 30th of June 2025

वन विभाग सड़कों के किनारे लगाएगा 1.14 करोड़ पौधे

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Mohd. Zuber Khan  |  June 29th 2025 07:22 PM  |  Updated: June 29th 2025 07:22 PM

वन विभाग सड़कों के किनारे लगाएगा 1.14 करोड़ पौधे

लखनऊ : योगी सरकार धूमधाम से वन महोत्सव (1 से 7 जुलाई) मनाएगी। वन महोत्सव के साथ ही वर्षा काल-2025 में पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण महाभियान के नोडल (वन विभाग) ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। प्रदेश में पौधरोपण के लिए कुल 2586 पौधशालाओं में 52.43 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं। वन विभाग सड़कों के किनारे 1.14 करोड़ पौधे लगाएगा। वहीं यूपीडा द्वारा एक्सप्रेसवे के समीप भी 2.50 लाख पौधरोपण किया जाएगा।  

2586 पौधशालाओं में 52.43 करोड़ पौधे तैयार 

वर्षा काल में 35 करोड़ पौधे के लिए 52.43 करोड़ पौधे तैयार कर लिए गए हैं। पौधरोपण महाभियान के नोडल वन विभाग ने अन्य विभागों के सहयोग से इसकी तैयारी की है। 

विभाग       पौधशाला                पौधे 

वन               1901                   47.27 करोड़ 

उद्यान             146                  1.55 करोड़ 

रेशम                  55                   44 लाख 

निजी पौधशाला  484             3.17 करोड़ 

यूपीडा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के समीप करेगा सर्वाधिक 1.20 लाख पौधरोपण

पौधरोपण महाभियान-2025 के अंतर्गत नोडल वन विभाग द्वारा सड़क मार्ग के किनारे 1.14 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। वहीं एक्सप्रेसवे के किनारे भी बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी यूपीडा को सौंपी गई है। यूपीडा पांच एक्सप्रेसवे के समीप 2.50 लाख पौधरोपण कराएगा। 

एक्सप्रेसवे                     लक्ष्य 

बुंदेलखंड                      1,20,000

पूर्वांचल                          60,000

गंगा                                 40,000

गोरखपुर लिंक              20,000

आगरा-लखनऊ           10,000

पौधरोपण महाभियान-2025 के मिशन निदेशक दीपक कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप 35 करोड़ पौधरोपण के लिए सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री जी ने इस संदर्भ में विभागीय अधिकारियों की भी बैठक ली थी। वन विभाग की तरफ से सड़कों के किनारे 1.14 करोड़ पौध लगाए जाएंगे। वहीं एक्सप्रेसवे के किनारे यूपीडा को 2.50 लाख पौधरोपण की जिम्मेदारी दी गई है। सभी के सहयोग से मिलकर उत्तर प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने की तरफ तेजी से अग्रसर हैं। 

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network