Thu, Apr 25, 2024

उत्तर प्रदेश: दुल्हन के 12वीं में कम अंक आने पर दूल्हे ने तोड़ी शादी

By  Shivesh jha -- March 16th 2023 05:40 AM
उत्तर प्रदेश: दुल्हन के 12वीं में कम अंक आने पर दूल्हे ने तोड़ी शादी

उत्तर प्रदेश: दुल्हन के 12वीं में कम अंक आने पर दूल्हे ने तोड़ी शादी (Photo Credit: File)

हमने अक्सर ऐसे मामले सुने हैं जहां दूल्हे का परिवार शादी को रद्द कर देता है, अगर दुल्हन का परिवार दहेज की मांग को पूरा नहीं कर पाता है। भारत में ऐसे मामले नए नहीं हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक दूल्हे ने 12वीं कक्षा में दुल्हन के 'खराब' अंकों के कारण कथित तौर पर अपनी शादी रद्द कर दी है।

हाल ही में कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में यह विचित्र घटना घटी। हालांकि दुल्हन के परिवार ने आरोप लगाया है कि दूल्हे के परिवार ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शादी तोड़ दी। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार गोद भराई की रस्म पूरी होने के बावजूद शादी टूट गई।

दुल्हन के पिता का आरोप है कि दूल्हे के परिवार ने लड़की के 12वीं की मार्कशीट में कम नंबर आने के नाम पर रिश्ता तोड़ने की कोशिश की। लड़की के पिता ने दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ तहरीर दी है।

शिकायत के अनुसार, दुल्हन के पिता ने कहा कि उनकी बेटी सोनी की शादी बगानवा गांव के रामशंकर के बेटे सोनू के साथ तय हुई थी। 4 दिसंबर, 2022 को 'गोद भराई' समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में दुल्हन के पिता ने 60,000 रुपये खर्च किए और दूल्हे को 15,000 रुपये की सोने की अंगूठी भी भेंट की।

लेकिन कुछ दिनों बाद दूल्हे के परिवार ने दहेज की मांग की। जैसे ही दुल्हन के पिता ने दूल्हे को बताया कि वे और अधिक दहेज नहीं दे सकते, दूल्हे ने लड़की के खराब अंकों के बहाने शादी तोड़ दी। खबरों के मुताबिक पुलिस अब इस विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रही है।

  • Share

ताजा खबरें

वीडियो