Wednesday 21st of January 2026

Holi Holiday In UP: प्रदेश में 2 या 3 दिन नहीं बल्कि इतने दिन है छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  March 08th 2025 01:00 PM  |  Updated: March 08th 2025 01:00 PM

Holi Holiday In UP: प्रदेश में 2 या 3 दिन नहीं बल्कि इतने दिन है छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

ब्यूरो: Holi Holiday: उत्तर प्रदेश में होली की छुट्टी के लिए कई लोगों के मन में भ्रम है। किसी को लग रहा है कि छुट्टी सिर्फ 1 दिन है तो कोई दो दिन की छुट्टी की बात कर रहा है। आप जानिए कि यूपी में होली की कितने दिनों की छुट्टी है।

उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग के पत्र संख्या 870/तीन-2024-39 (2) 2016 के अनुसार होली के लिए 2 अवकाश सार्वजनिक और 1 निर्बंधित है। 17 दिसंबर 2024 को जारी कैलेंडर के अनुसार यूपी में 13 मार्च (शक संवत फाल्गुन 22, 1946) गुरुवार को होलिका दहन, 14 मार्च (शक संवत 23, 1946) शुक्रवार को होली का सार्वजनिक अवकाश है।

 

साथ ही मार्च को शनिवार को होली के लिए निर्बंधित अवकाश है। निर्बंधित अवकाश के संदर्भ में राज्य सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक हर कर्मचारी को अनुसूची में दी गई निर्बंधित छुट्टियों में से किन्हीं दो छुट्टियों को, जो वह लेना चाहे, उपभोग करने की अनुमति दी जाएगी। 13, 14, और 15 मार्च की छुट्टी के साथ ही 16 मार्च को रविवार है। ऐसे में यूपी के लोगों को होली के मौके पर चार दिन की छुट्टी मिलेगी।

वहीं दूसरी तरफ होली पर अपने घरों पर लौटने में किसी यात्री को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए यूपीएसआरटीसी और भारतीय रेलवे ने विभिन्न रूट्स पर बसों व ट्रेनों का इंतजाम किया है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network