Friday 23rd of January 2026

Mahashivratri 2024: हर-हर महादेव के जयकारे गूंजा काशी विश्वनाथ धाम, 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  March 08th 2024 04:31 PM  |  Updated: March 08th 2024 04:31 PM

Mahashivratri 2024: हर-हर महादेव के जयकारे गूंजा काशी विश्वनाथ धाम, 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

ब्यूरोः शिवभक्तों की आस्था के सबसे बड़े उत्सव महाशिवरात्रि पर काशी में बाबा विश्वनाथ दरबार में हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे। विश्वनाथ धाम में लाखों भक्तों की कतार लगी है। दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए परिसर में चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है। जगह- जगह स्थानों पर पेयजल चिकित्सा की टीमें तैनात हैं। 

सुबह 4 बजे से लेकर 11 बजे तक 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। इस दौरान दर्शनार्थियों पर फूल भी बरसाए गए। इस वर्ष महाशिवरात्रि के बाबा विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के लिए लगभग 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते हुए बाबा दरबार में पहुंचे और जलाभिषेक कर जीवन मंगल कामना की।

उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित पावन पर्व महाशिवरात्रि की प्रदेश वासियों एवं सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की कृपा से सभी के मनोरथ पूर्ण हों, सृष्टि का कल्याण हो। हर-हर महादेव!

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network