Thursday 8th of January 2026

UP: अब प्रदेश में खुल सकेंगे ऑक्सफोर्ड, मॉस्को यूनिवर्सिटी कैंपस, विधानसभा में अध्यादेश को हरी झंडी

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  December 18th 2024 12:57 PM  |  Updated: December 18th 2024 12:57 PM

UP: अब प्रदेश में खुल सकेंगे ऑक्सफोर्ड, मॉस्को यूनिवर्सिटी कैंपस, विधानसभा में अध्यादेश को हरी झंडी

ब्यूरो: UP News:  उत्तर प्रदेश में अब विश्व की जानी-मानी यूनिवर्सिटी के कैंपस खुलने का रास्ता साफ हो गया है। ऑक्सफोर्ड और मॉस्को यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों ने कुछ महीने पहले कैंपस के लिए सरकार से संपर्क किया था, लेकिन तब एक्ट इसकी परमिशन नहीं देता था, इसलिए इसकी मंजूरी नहीं मिली थी।  

अब एक्ट में संशोधन के अध्यादेश को विधानसभा से मंजूरी मिल गई है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि अब दोनों विश्वविद्यालयों से संपर्क कर उन्हें यूपी में कैंपस खोलने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

योगी सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (सातवां संशोधन) अधिनियम पारित कराया है। इस अधिनियम के बाद अब दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड शिक्षण संस्थान भी यूपी में विवि स्थापित कर सकेंगे। अभी तक केवल यूपी में पंजीकृत संस्थानों को ही यूपी में विश्वविद्यालय स्थापित करने की अनुमति मिलती थी।

बता दें कि प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग के 19 राज्य विश्वविद्यालय हैं और एक मुक्त विश्वविद्यालय है, जबकि 30 निजी विश्वविद्यालय हैं। प्रदेश में 60 फीसदी युवा आबादी है। यूपी के नौजवानों को अभी स्किल बेस्ड या प्रोफेशनल कोर्स करने के लिए दूसरे राज्यों में या विदेश जाना पड़ता है। यूपी में विश्व के बड़े उच्च शिक्षण संस्थान के कैंपस स्थापित होने से स्थानीय युवाओं को मदद मिलेगी।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network