Monday 10th of February 2025

Ayodhya Junction Name Change: रेल मंत्रालय ने बदला अयोध्या जंक्शन का नाम, ये है नया नाम

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  December 29th 2023 03:55 PM  |  Updated: December 29th 2023 03:55 PM

Ayodhya Junction Name Change: रेल मंत्रालय ने बदला अयोध्या जंक्शन का नाम, ये है नया नाम

ब्यूरोः 22 जनवरी 2024 को अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी हैं। इस को लेकर पूरा शहर तैयारियों में जुटा हुआ है। उधर, रेल मंत्रालय ने अयोध्या जंक्शन का नाम बदल दिया है। अब अयोध्या जंक्शन को अयोध्या धाम जंक्शन करने का आदेश जारी किया है। 

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2 दिन पहले चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उस वक्त उन्होंने अयोध्या जंक्शन का नाम अयोध्या धाम जंक्शन करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद रेल मंत्रालय ने ये निर्णय लिया। 22 जनवरी 2024 को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन पुनर्निर्मित रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन होना है, जिसे प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा।

इन रेलवे स्टेशन को बदले नाम

इससे पहले भी कई बार रेलवे स्टेशन के नाम बदले गए हैं। इससे पहले अप्रैल 2022 में झांसी के रेलवे स्टेशन के नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई किया गया था। इसके साथ नवंबर 2021 में भोपाल के हबीबगंज स्टेशन का नाम बदलकर 'रानी कमलापति' किया गया था।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network