उत्तर प्रदेश, अयोध्या में प्रभु रामलला के दर्शन और आरती के समय में भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शीत ऋतु के आगमन को देखते हुए यह नई समय सारिणी जारी की है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। यह परिवर्तन श्रद्धालुओं को ठंड के मौसम में भी सहजता से दर्शन करने में मदद करेगा।
दर्शन और आरती का नया समय किया गया जाारी
बता दें कि अब रामलला के दर्शन का समय सुबह थोड़ा देरी से शुरू होगा और शाम को जल्दी समाप्त होगा। आरती के समय में भी फेरबदल किया गया है। ताकि सर्दियों में दर्शन के लिए कोई परेशानी न हो। वहीं रामलला के दर्शन पहले सुबह 6:30 बजे से शुरू होते थे, जो अब सुबह 7:00 बजे से शुरू होंगे। वहीं इस दौरान शाम को दर्शन का समय अब रात 9:15 बजे तक रहेगा, जिसमें लगभग 45 मिनट की कमी की गई है।
समय में बदलाव
मंगला आरती सुबह 4:00 बजे की जगह सुबह 4:30 बजे होगी
श्रृंगार आरती सुबह 6:00 बजे की जगह सुबह 6:30 बजे होगी
शयन आरती रात 9:45 बजे की जगह रात 9:30 बजे होगी
वहीं दर्शन करने के लिए नया समय कुछ इस प्रकार का रहेगा
सुबह 04:30 बजे- मंगला आरती
सुबह 6:30 बजे- शृंगार आरती- दर्शन मार्ग से प्रवेश प्रारंभ
सुबह 07:00 बजे- दर्शन प्रारंभ
दोपहर 12:00 बजे- भोग आरती- डी-वन से प्रवेश बंद
दोपहर 12:30 से 01 बजे तक पट बंद रहेगा
दोपहर 01:00 बजे- दर्शन प्रारंभ
रात 09:00 बजे- डी-एक से प्रवेश बंद
रात 9:15 बजे- दर्शन समाप्त
रात 9:30 बजे- शयन आरती- फिर कपाट बंद
गौर हो कि राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि यह परिवर्तन पूरी तरह से तीर्थ यात्रियों की सुगमता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सर्दियों में सुबह की कड़ाके की ठंड और शाम को जल्दी बढ़ती शीतलता को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि रामलला और भक्तों दोनों की दिनचर्या सुचारु रूप से चल सके।