Monday 5th of January 2026

UP: केमिकल बनाते समय मकान में ब्लास्ट, 4 की मौत, दूर-दूर तक गिरे शवों के टुकडे़

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  March 31st 2023 03:23 PM  |  Updated: March 31st 2023 03:23 PM

UP: केमिकल बनाते समय मकान में ब्लास्ट, 4 की मौत, दूर-दूर तक गिरे शवों के टुकडे़

ब्यूरो: यूपी के बुलंदशहर में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां पर एक मकान में ब्लास्ट हो गया है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। 

केमिकल बनाते समय हुआ ब्लास्ट

मिली जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर के एक खेत के बीचों बीच मकान बना हुआ था। जिसमें केमिकल बनाया जा रहा था। हालांकि मकान के दूर-दूर और कोई भी आबादी नहीं थी। बताया जा रहा है कि यह हादसा सिलेंडर के फटने से हुआ। धमाके की आवाज़ 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी आवाज़ 2 किलोमीटर तक सुनाई दी और आसमान में धुंआ ही धुंआ हो गया था।   

शवों के हुए टुकड़े 

इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। धमाके के कारण शवों के चिथडे़ उड़ गए। सभी शव दूसरे खेतों मंें जा गिरे थे। शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए हैं। जिसके बाद पुलिस द्वारा सभी शवों के टुकड़ों को इकट्ठा किया गया। हालांकि पुलिस को अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि इस हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं। 

पुलिस के मुताबिक अभी तक उन्हें चार लोगों के शव मिले हैं। धमाका इतना जबरदस्त था कि सारा मकान जमींदोज हो गया है। अभी मौके से फटे हुए ड्रम भी मिले है। फिलहाल पुलिस सारे मामले की जांच में जुट गई है। 

 

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network