Monday 19th of January 2026

UP: यूपी के संभल में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, 17 घायल

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  May 13th 2024 12:27 PM  |  Updated: May 13th 2024 12:27 PM

UP: यूपी के संभल में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, 17 घायल

ब्यूरो: उत्तर प्रदेश में संभल-हसनपुर मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक कंटेनर ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना रविवार रात दीप पुर टांडा के पास हुई, जो राजपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित एक अंतिम संस्कार से लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि हादसे में 60 वर्षीय घासी राम, 55 वर्षीय महिपाल, 40 वर्षीय गुमानी की मौत हो गई और 17 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि हादसा रविवार रात करीब 11 बजे हुआ।

श्री बंसल ने कहा कि पीड़ित लखनपुर गांव के निवासी थे और एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद बुलंदशहर जिले के अनूपशहर से लौट रहे थे। 

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network