Wednesday 7th of January 2026

बलिया में सवारियों से भरा टेम्पो अनियंत्रित होकर पलटा, 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  November 06th 2023 11:39 AM  |  Updated: November 06th 2023 11:39 AM

बलिया में सवारियों से भरा टेम्पो अनियंत्रित होकर पलटा, 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत

ब्यूरोः उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बीते दिन एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में एक टेम्पो के अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में टेम्पो में सवार 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। 

जानकारी के अनुसार बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के आदर गांव के समीप बांसडीह-मनियर मार्ग पर सवारियों से भरी एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। हादसे में मरने वालों पहचान रमावती देवी, हृदया नन्द साहनी व चमेली देवी की मौत हो गई।

टेम्पो के पलटने से 3 लोगों को मौत 

इस हादसे को लेकर बांसडीह कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि अनियंत्रित टेम्पो के पलटने से 3 लोगों को मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network