Tue, Nov 28, 2023

UP Congress News: लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

By  Deepak Kumar -- November 16th 2023 05:16 PM
UP Congress News: लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

UP Congress News: लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन (Photo Credit: File)

ब्यूरोः उत्तर प्रदेश में कांग्रेस में कई दलों के नेता शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज यानी गुरुवार को लोजपा के उपाध्यक्ष सहित कई नेता व उनके समर्थक कांग्रेसी हो गए। इन नेताओं को सदस्यता की शपथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दिलाई है।

इन नेताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

बता दें प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेंद्र रावत के साथ पूर्व सभासद जनार्दन मिश्र, उमेश गौतम, जगप्रसाद रावत, अजय रावत, अमरानाथ सरोज, दिलीप कुमार, कपिल कुमार, रामू रावत, अजीत, कुलदीप, सोनू रावत, दुर्गेश कुमार, सुनील कुमार, संदीप रावत, जितेन्द्र रावत को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। वहीं, इनके साथ बहुजन समाज पार्टी के नेता सुरेन्द्र प्रताप, मनी भास्कर, विजय कुमार, प्रदीप कुमार, अजय कुमार, शनि भास्कर, राखी गौतम भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। 

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए कई दलों के नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है और आगे भी संख्या लगातार बढ़ रही है। साथ में उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते कहा कि बीजेपी की गलत नीतियों से लोग आजिज आ गए हैं।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के महासचिव (प्रभारी प्रशासन) दिनेश सिंह, अनिल यादव, पुनीत पाठक, राज बहादुर, शाहनवाज आलम, दिनेश सिंह, डॉ पीके त्यागी आदि मौजूद रहे।

  • Share

ताजा खबरें

वीडियो