Tuesday 27th of January 2026

UP Crime News: बांग्लादेश से नकली नोट लाकर यूपी में सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  March 22nd 2024 07:23 PM  |  Updated: March 22nd 2024 07:23 PM

UP Crime News: बांग्लादेश से नकली नोट लाकर यूपी में सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरोः बांग्लादेश से जाली मुद्रा लाकर उत्तर प्रदेश में सप्लाई करने वाले आरोपी को यूपी एटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया है। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के वैष्णो नगर इलाके का रहने वाला आरोपी कंचन मंडल बीते काफी समय से उत्तर प्रदेश में नकली नोट सप्लाई कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक आरोपी कंचन मंडल बांग्लादेश से जालिम मुद्रा लाकर यूपी के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करता था। वह बांग्लादेश से नकली नोटों को पश्चिम बंगाल के रास्ते लाता था। ‌आरोपी के खिलाफ प्रयागराज पुलिस ने इनाम भी घोषित किया था। फिलहाल आरोपी को चंदौली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network