Thu, May 02, 2024

UP Lok Sabha Election 2024: सहारनपुर में भाजपा के झंडे को लेकर भाजपाइयों और पुलिस कर्मियों में हुई तू-तू मैं-मैं, लगाया ये आरोप

By  Deepak Kumar -- April 19th 2024 12:39 PM -- Updated: April 19th 2024 12:40 PM
UP Lok Sabha Election 2024: सहारनपुर में भाजपा के झंडे को लेकर भाजपाइयों और पुलिस कर्मियों के साथ हुई तू-तू मैं-मैं, लगाया ये आरोप

UP Lok Sabha Election 2024: सहारनपुर में भाजपा के झंडे को लेकर भाजपाइयों और पुलिस कर्मियों में हुई तू-तू मैं-मैं, लगाया ये आरोप (Photo Credit: File)

ब्यूरोः एक तरफ जहां यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। वहीं, दूसरी ओर सहारनपुर के फतेहपुर थाना इलाके के गांव रसूलपुर कला में भाजपा के झंडे को नाली में फेंकने का आरोप पुलिस कर्मियों पर लगा है। इसको लेकर भाजपाइयों ने हंगामा खड़ा कर दिया। 

जिला पंचायत सदस्य और मंडल अध्यक्ष दुबे सिंह कांबोज ने फतेहपुर थाने में तैनात एक दरोगा और उसके दो साथी पुलिस कर्मियों पर बस्ते पर लगे भाजपा के झंडे उतार कर नाली में फेंकने का आरोप लगाया और चुनाव आयोग को शिकायत की है। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों में जमकर तू-तू मैं-मैं भी हुई। मामला बिगड़ता देख फतेहपुर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। थाना अध्यक्ष ने किसी तरह समझा बुझा कर ग्रामीणों को शांत किया। 

थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि झंडा नाली में फेंकने का आरोप गलत है। मौके पर ज्यादा भीड़ जुटी हुई थी। उन्हें हटाने का प्रयास किया गया था।

  • Share

ताजा खबरें

वीडियो