Friday 9th of January 2026

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: मैनपुरी के तेजगंज मतदान केंद्र पर पथराव, मची भगदड़

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  May 07th 2024 12:09 PM  |  Updated: May 07th 2024 12:09 PM

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: मैनपुरी के तेजगंज मतदान केंद्र पर पथराव, मची भगदड़

ब्यूरो: तीसरे चरण की 10 लोकसभा सीटों पर उत्तर प्रदेश में मतदान जारी है। इन सीटों में 100 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे। जिन 10 लोकसभा सीटों पर सोमवार को वोटिंग होगी उसमें संभल, हाथरस (आरक्षित), आगरा (आरक्षित), फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली सीटें शामिल है।

वहीं दूसरी तरफ मैनपुरी के थाना बेवर के गांव तेजगंज स्थित मतदान केंद्र पर भाजपा एजेंट सुदेश प्रताप सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पोलिंग डंप का प्रयास किया जा रहा है तो विवाद होने लगा। इसी बीच भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के पुत्र सुमित प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने विरोध किया तो अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। इस घटना में सुमित प्रताप का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही भाजपा एजेंट सुदेश प्रताप सिंह और भाजपा समर्थक कर्ण बहादुर सिंह पथराव की चपेट में आकर घायल हो गए। 

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network