Friday 2nd of January 2026

UP News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 2 हॉस्टल के छात्र भिड़े, पथराव के बाद की बमबारी, 100 पर मामला दर्ज

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  December 05th 2023 04:52 PM  |  Updated: December 05th 2023 04:52 PM

UP News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 2 हॉस्टल के छात्र भिड़े, पथराव के बाद की बमबारी, 100 पर मामला दर्ज

ब्यूरोः उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बड़ा बवाल हो गया। दरअसल, बीती रात एक बजे में जीएन झा और एस एस एल हॉस्टल के छात्रों में विवाद हो गया और पथराव शुरू हो गया। बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों छात्रों में बमबारी शुरू हो गई। विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों हॉस्टल के छात्र भाग निकले। मामले में अभी किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। 

100 अज्ञात उपद्रवियों पर मामला दर्ज

इस विवाद का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि छात्रों ने बमबाजी और पथराव किया है। सीसीटीवी मिलने के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश करने में जुटी हुई है। वहीं, विवाद पर नाका चौकी प्रभारी की ओर से खुद तहरीर देकर लगभग 100 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ बमबाजी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 

उपद्रवियों की तलाश में जुटी पुलिसः ASP

इस मामले को लेकर एसीपी राजेश यादव ने कहा कि किसी बात को लेकर दोनों हॉस्टल के कुछ छात्रों के बीच विवाद हुआ था। बाद में  इस बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस उपद्रवियों की तलाश कर रही है। उसके बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। 

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network