Tuesday 27th of January 2026

Food Poisoning: नोएडा में फूड पॉइजनिंग से 200 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में चल रहा इलाज

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  March 09th 2024 12:25 PM  |  Updated: March 09th 2024 12:25 PM

Food Poisoning: नोएडा में फूड पॉइजनिंग से 200 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में चल रहा इलाज

ब्यूरोः ग्रेटर नोएडा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यहां पर मौजूद लॉयड कॉलेज के 200 से अधिक छात्रों की तबीयत बिगड़ने लगी। इन सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है। 

जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के आर्यन रेसीडेंसी और लॉयड हॉस्टल में शुक्रवार शाम को शिवरात्रि में व्रत का खाना परोसा गया था, जिसे खाने के बाद अचानक छात्रों की तबीयत बिगड़ने लग गई। इस दौरान कई बच्चों के पेट में दर्द और उल्टियां होने लगी। इसकी सूचना मिलने पर हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई।

करीब 200 से अधिक छात्र फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गए, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन छात्रों की हालत अब बेहतर बताई जा रही है। सभी छात्रों की तबीयत स्थिर बनी हुई है। कुछ छात्रों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल में छुट्टी भी दे दी गई है। 

छात्रों को गलत खाना परोसने का लगाया आरोप

वहीं, हॉस्टल के संचालक पर छात्रों को गलत खाना परोसने का आरोप लगा है। छात्रों की शिकायत के बाद इस मामले में स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उधर, फूड विभाग की टीम ने खाने के सैंपल भी कलेक्ट किए हैं, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network