Monday 26th of January 2026

UP News: नागपुर जंक्शन में अंडा करी खाने के बाद बिगड़ी 40 यात्रियों की तबीयत, झांसी में ट्रेन रोक कर किया इलाज

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  April 26th 2024 07:40 PM  |  Updated: April 26th 2024 07:40 PM

UP News: नागपुर जंक्शन में अंडा करी खाने के बाद बिगड़ी 40 यात्रियों की तबीयत, झांसी में ट्रेन रोक कर किया इलाज

ब्यूरोः यशवंतपुर जंक्शन से गोरखपुर जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 9 कोच के 40 यात्रियों की तबीयत उस समय बिगड़ गई, जब नागपुर जंक्शन में यात्रियों ने अंडा करी खाई। अंडा करी खाने के बाद यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस को झांसी में रोका गया और सभी यात्रियों को इलाज किया गया। 

इसके बाद दोपहर में सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन आते ही लोको अस्पताल के अधीक्षक समेत डॉक्टरों की टीम ने यात्रियों को दवाएं दी। झांसी में ट्रेन रोक कर 35 यात्रियों को दवा दी गई। इसके बाद सेंट्रल स्टेशन को अलर्ट किया गया। स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार तिवारी ने तत्काल लोको अस्पताल के सीएमएस डॉ. रवीन्द्र प्रसाद को बताया। इसके बाद डॉक्टरों ने 33 मरीजों को कोच बी-1 से बी-9 में मरीजों को दवा दी।

सेंट्रल स्टेशन के उप मुख्य यातायात अधीक्षक आशुतोष सिंह ने कहा कि यात्रियों ने नागपुर जंक्शन में अंडा करी खाई, जिसके बाद इनकी तबीयत बिगड़ी है। मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि आईआरसीटीसी के माध्यम से वेंडर का पता वहां की टीम लगा रही। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network