Fri, May 03, 2024

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत का मामला, सिंगर समर सिंह को UP पुलिस ने गाजियाबाद से किया गिरफ्तार

By  Rahul Rana -- April 7th 2023 10:45 AM
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत का मामला, सिंगर समर सिंह को UP पुलिस ने गाजियाबाद से किया गिरफ्तार

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत का मामला, सिंगर समर सिंह को UP पुलिस ने गाजियाबाद से किया गिरफ्तार (Photo Credit: File)

ब्यूरो: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में मुख्य आरोपी सिंगर समर सिंह को यूपी पुलिस ने गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र से बीती रात गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि अभी फिलहाल समर सिंह को गाजियाबाद के नंद ग्राम थाने में रखा हुआ है। 


यह है मामला

आपको बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ के होटल में एक पंखे से लटका मिला था। आत्महत्या करने से पहले आकांक्षा इंस्टाग्राम पर लाइव हुई थी। वीडियो में वह रोती हुई भी दिखी थी। हालांकि कुछ समय बाद उस वीडियो को डिलीट कर दिया गया था। 


जिसके बाद एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां मधु ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। मामले के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। जिन्हें पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गई थी। फिलहाल समर को पुलिस ने पकड़ लिया है।  


एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां मधु ने सीएम योगी से मुलाकात कर यह अपील की थी आरोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए। जिससे मेरी बेटी को न्याय मिल सके। मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। समर शुरू से ही उसे परेशान कर टार्चर करता था। आपको बता दें कि समर और आकांक्षा दोनों रिलेशनशिप में थे। 

  • Share

ताजा खबरें

वीडियो