Tue, May 07, 2024

UP News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 300 से अधिक छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती

By  Deepak Kumar -- October 18th 2023 05:54 PM
UP News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 300 से अधिक छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती

UP News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 300 से अधिक छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती (Photo Credit: File)

ब्यूरोः उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में फूड प्वाइजनिंग की वजह से दर्जनों छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। छात्राओं के बीमार पड़ने से विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत प्रशासन हरकत में आते ही सभी छात्रों को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सर सैयद डे के जश्न में शामिल हुई थीं छात्राएं

जानकारी देते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सर सैयद डे के जश्न में छात्राएं शामिल हुई थी। जश्न में उन्होंने अपने हॉल में खाना खाया था और थोड़ी देर के बाद अचानक छात्राओं की तबीयत खराब होने लग पड़ी। इस फूड प्वाइजनिंग की 300 से अधिक छात्राएं शिकार हुई है। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया और छात्राओं को इलाज के लिए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इन सभी छात्राओं का इलाज चल रहा है।

जांच के लिए 3 सदस्य समिति का गठन

वहीं, इस मामले को देखते हुए विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर, डीएसडब्ल्यू और अन्य सदस्य जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे और छात्राओंं के स्वास्थ्य की स्थिति का जायजा लिया। उधर, विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए 3 सदस्य समिति का गठन किया है।

डिनर के बाद कुछ छात्राओं की बिगड़ी तबीयतः पीआरओ 

इस मामले पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पीआरओ उमर पीरजादा ने बताया कि मंगलवार को विश्वविद्यालय में सर सैयद डे मनाया जा रहा था। इस दौरान डिनर के बाद कुछ छात्राओं की तबीयत खराब होने लगी। इसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए वहां के प्रशासन ने छात्राओं जेएन मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जांच के लिए तीन सदस्य समिति का गठन कर दिया गया है।

सभी छात्राओं के स्वास्थ्य की लगातार की जा रही निगरानी

जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मुख्य अधीक्षक डॉ हारिस मंज़ूर खान ने कहा कि फूड प्वाइजनिंग से बीमार 300 लड़कियों का इलाज किया जा रहा है। सभी छात्राओं के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है।

  • Share

ताजा खबरें

वीडियो