Tuesday 27th of January 2026

UP News: आजमगढ़ में अराजकतत्वों में बाबा साहब की मूर्ति तोड़ी, नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  February 06th 2024 03:33 PM  |  Updated: February 06th 2024 03:33 PM

UP News: आजमगढ़ में अराजकतत्वों में बाबा साहब की मूर्ति तोड़ी, नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

ब्यूरोः यूपी के आजमगढ़ जिले में अराजकतत्वों ने हुड़दंग मचाया। दरअसल, रौनापार थाना क्षेत्र में अराजकतत्वों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की। इसके बाद अंबेडकर की प्रतिमा को टूटा हुआ देख लोग आक्रोशित हो उठे। इसके बाद उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

जानकारी के अनुसार लाटघाट-रौनापार मार्ग पर तवक्कलपुर गांव में अराजकतत्वों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है, लेकिन बीती रात अराजकतत्वों ने प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। आज यानी मंगलवार की सुबह काफी संख्या में ग्रामीणों ने बाबा साहब की प्रतिमा को देख गुस्सा हो गए और मौके पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन में ग्रामीण प्रतिमा तोड़ने वालों पर कार्रवाई किए जाने और नई प्रतिमा स्थापित कराए जाने की मांग करने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराने में जुट गई। 

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network