Sunday 20th of April 2025

UP: चुनाव के बीच में BJP सांसद राजवीर दिलेर की मौत, घर पर अचानक हो गए थे बेहोश

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  April 24th 2024 07:51 PM  |  Updated: April 24th 2024 07:51 PM

UP: चुनाव के बीच में BJP सांसद राजवीर दिलेर की मौत, घर पर अचानक हो गए थे बेहोश

ब्यूरो: उत्तर प्रदेश की लोकसभा हाथरस से भाजपा सांसद राजवीर सिंह दिलेर का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। सांसद राजवीर सिंह दिलेर का हृदय में तकलीफ होने के कारण अलीगढ़ के वरुण हॉस्पिटल में इलाज को भर्ती कराया गया था। जहां भाजपा सांसद राजवीर सिंह दिलेर की हृदय गति रुकने के कारण मौत हो गई। राजवीर सिंह दिलेर बेहद साधारण जीवन जीने वाले नेताओं में ऐसे एक थे। उन्होंने 2019 में हाथरस लोकसभा के लिए 2 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। इनके पिता किशन लाल दिलेर भी हाथरस लोकसभा से 4 बार सांसद रहे चुके हैं।

भाजपा ने 2019 में लोकसभा चुनाव में काफी मंथन के बाद इन पर भरोसा दिखाया था और टिकट दिया था। इनकी पत्नी का नाम रजनी दिलेर और उनके चार बच्चे हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के गभाना के लक्ष्मी राज इंटर कॉलेज से की थी। भाजपा सांसद के निधन से समर्थकों और परिवार के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई ।

इस बार बीजेपी ने उनका टिकट काटकर अनूप बाल्मीकि को हाथरस लोकसभा से प्रत्याशी बनाया है। इनकी उम्र लगभग 60 वर्ष थी। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार राजवीर सिंह दिलेर चुनाव प्रचार करके लोटे थे। तभी अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई तो इलाज के लिए अलीगढ़ के वरुण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network