Sunday 16th of February 2025

UP News: भाजपा के वरिष्ठ नेता हृदयनाथ सिंह का निधन, सीएम योगी समेत कई मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  January 02nd 2024 10:57 AM  |  Updated: January 02nd 2024 10:57 AM

UP News: भाजपा के वरिष्ठ नेता हृदयनाथ सिंह का निधन, सीएम योगी समेत कई मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

ब्यूरोः लखनऊ में भाजपा के वरिष्ठ नेता हृदयनाथ सिंह का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। उन्होंने अपनी अंतिम सांस डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में ली। उनके निधन की सूचना मिलने पर भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

वहीं, हृदयनाथ सिंह को सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम समेत योगी सरकार के कई मंत्री भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि दी। उनके शव को अंतिम दर्शन करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय लाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार जौनपुर जिले की शाहगंज तहसील के उनके पैतृक गांव अमावा खुर्द में होगा।

जौनपुर के निवासी हृदयनाथ सिंह गोरखपुर में पढ़ाई के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। हृदय नाथ सिंह भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संगठक थे। इसके बाद वह आरएसएस के प्रचारक बन गए। उत्तर प्रदेश में वह क्षेत्रीय संगठन मंत्री रह चुके हैं। ब्रज और अवध के संगठन मंत्री भी रहे थे।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network