Wednesday 28th of January 2026

UP News: सीएम योगी ने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दी बधाई

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  December 14th 2023 01:33 PM  |  Updated: December 14th 2023 01:33 PM

UP News: सीएम योगी ने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दी बधाई

ब्यूरोः यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बधाई दीं। इसके साथ उन्होंने मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल को भी बधाई दी। इसको लेकर सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट की है। 

सीएण योगी ने एक्स पर मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि डॉ. मोहन यादव जी को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की हार्दिक बधाई! मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में आप मध्य प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सफल होंगे।

इसके साथ एक ओर पोस्ट में सीएम योगी ने मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री को भी बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल को मध्य प्रदेश राज्य के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आप दोनों का कार्यकाल उत्तम हो, यही कामना है। 

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network