Wednesday 2nd of April 2025

UP News: शक्ति वंदन अभियान का सीएम योगी ने किया शुभारंभ, बोले- जहां नारी सम्मान होता है वहां देवता विराजते हैं

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  February 02nd 2024 05:53 PM  |  Updated: February 02nd 2024 05:53 PM

UP News: शक्ति वंदन अभियान का सीएम योगी ने किया शुभारंभ, बोले- जहां नारी सम्मान होता है वहां देवता विराजते हैं

ब्यूरोः शुक्रवार को लखनऊ में शक्ति वंदन अभियान की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शामिल हुए, जिन्होंने शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम की सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है। 

सीएम योगी ने पोस्ट में लिखा कि लखनऊ में भाजपा द्वारा 'शक्ति वंदन अभियान' के अंतर्गत आयोजित प्रदेश कार्यशाला के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। पिछले साढ़े 09 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी की गरिमा व सुरक्षा और उनके सम्मान व स्वावलंबन के लिए बेहतर वातावरण बनाया गया है।

इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि नारी शक्ति के सम्मान और स्वावलंबन के अनेक कार्य हुए। इसीलिए कहा गया जहां नारी सम्मान होता है वहां देवता विराजते हैं, इसलिए तो रामलला विराजमान हुए। साधना का फल मिला है। भारत की लोक आस्था का सम्मान हुआ है। 

सीएम योगी ने कहा कि 2019 मे हमने झांसी मे महिला स्वयं सहायता समूह को स्वावलंबन किया। आज वो महिला समूह ब्लैनी मिल्क प्रोड्यूसर के रूप मे एक उदाहरण बन गया है। महिला समूह का टर्न ओवर ही केवल 150 करोड़ का है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network