Sunday 16th of February 2025

UP News: CM योगी ने प्रदेशवासियों को बैसाखी की दी हार्दिक बधाई

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  April 12th 2024 06:31 PM  |  Updated: April 12th 2024 06:31 PM

UP News: CM योगी ने प्रदेशवासियों को बैसाखी की दी हार्दिक बधाई

ब्यूरोः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बैसाखी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बैसाखी का त्योहार हमारी गौरवशाली परम्परा एवं समृद्ध विरासत का प्रतीक है। नई फसल के कटने से जुड़ा यह त्योहार हमारे देश की कृषक परम्पराओं और समृद्ध संस्कृति का भी परिचायक है। 

उन्होंने कहा कि बैशाखी दिन दसवें सिख गुरु गोबिन्द सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। यह दिन भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े उत्साह से अलग-अलग त्योहारों के रूप में मनाया जाता है। यह सभी त्योहार नव वर्ष के आगमन के प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि हर्ष और उल्लास का पर्व बैसाखी सभी के जीवन में समृद्धि और प्रसन्नता लाए। 

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network