Wednesday 28th of January 2026

UP News: सीएम योगी ने हृदय नाथ सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा- देश व समाज की सेवा में रहे सतत समर्पित

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  January 02nd 2024 05:46 PM  |  Updated: January 02nd 2024 05:46 PM

UP News: सीएम योगी ने हृदय नाथ सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा- देश व समाज की सेवा में रहे सतत समर्पित

ब्यूरोः लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व संगठन मंत्री हृदय नाथ सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। उनके शव को अंतिम दर्शन करने के लिए भाजपा के प्रदेश कार्यालय लाया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या और सुरेश खन्ना समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। बता दें हृदयनाथ सिंह ने अपनी अंतिम सांस डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में ली।

सीएम योगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता हृदयनाथ सिंह को एक्स पर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश व समाज की सेवा में सतत समर्पित रहे, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री हृदयनाथ सिंह जी का निधन अत्यंत दु:खद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल स्वयंसेवकों व परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।

बता दें भाजपा के वरिष्ठ नेता हृदयनाथ सिंह जौनपुर जिले की शाहगंज तहसील के उनके पैतृक गांव अमावा खुर्द का रहने वाला है। हृदयनाथ सिंह गोरखपुर में पढ़ाई के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। वह भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संगठक थे। उत्तर प्रदेश में वह क्षेत्रीय संगठन मंत्री रह चुके हैं। ब्रज और अवध के संगठन मंत्री भी रहे थे।

 

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network