Tuesday 27th of January 2026

Congress UP Jodo Yatra: कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा का आज होगा समाप्त, ऐसा रहेगा अंतिम दिन

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  January 06th 2024 01:48 PM  |  Updated: January 06th 2024 01:48 PM

Congress UP Jodo Yatra: कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा का आज होगा समाप्त, ऐसा रहेगा अंतिम दिन

ब्यूरोः कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा का आज अंतिम दिन है। ये यात्रा आज दोपहर 12.00 बजे रकाबगंज लखनऊ से शुरू हुई। ये यात्रा रानीगंज, नाका चौराहा होते हुए गुरुद्वारा, बांसमंडी चौराहा, अंबेडकर तिराहा, चारबाग, के.के.सी, छीतवापुर, महाराणा प्रताप चौराहा, बर्लिंगटन चौराहा, शुभम टॉकीज चौराहा, कैसरबाग चौराहा होते हुए परिवर्तन चौक के रास्ते से शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को नमन कर समाप्त होगी।

 यात्रा में ये रहें शामिल

यूपी जोड़ो यात्रा के अंतिम दिन कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे भी शामिल रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और नेता विधान मंडल कांग्रेस आराधना मिश्रा मोना, राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी, पूर्व सांसद पी.एल पुनिया और सभी वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, AICC मेंबर, PCC मेंबर, कांग्रेस पदाधिकारी एवं नेता और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता आज इस यात्रा में लखनऊ में दिखाई देंगे।

सहारनपुर से शुरू हुई थी कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा 

बता दें कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा सहारनपुर में मां शाकुंभरी देवी के दर्शन के साथ शुरू हुई थी। आज इस कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा का 16वें दिन हैं। 

 

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network