Saturday 3rd of January 2026

Congress UP Jodo Yatra: आज सहारनपुर से शुरू होगी कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा, जानिए आज का रूट

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  December 20th 2023 10:44 AM  |  Updated: December 20th 2023 10:44 AM

Congress UP Jodo Yatra: आज सहारनपुर से शुरू होगी कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा, जानिए आज का रूट

ब्यूरोः कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा सहारनपुर से आज यानी बुधवार को शुरू होगी। इस यात्रा को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मां शाकुंभरी के दर्शन कर शुरूआत करेंगे। इस यात्रा में प्रदेश भर के 300 से अधिक नेता लगातार बने रहेंगे। इसके अलावा जिन जिलों से ये यात्रा गुजरेगी वहां के लोग भी जुड़ते जाएंगे।

आपको बता दें कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा करीब 18 दिन चलने वाली है। कांग्रेस के स्थापना दिवस 28 दिसंबर को यात्रा स्थगित रहेगी। इस यात्रा में 161 स्थान पर नुक्कड़ सभाएं होगी। भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने की रणनीति से कांग्रेस ने ये यात्रा निकाली है। साथ में इस यात्रा के जरिए सर्व धर्म समभाव का संदेश देने की कोशिश की जाएगी।

यात्रा का आज का रूट

यूपी जोड़ो यात्रा के पहले दिन यानी 20 दिसंबर को सहारनपुर में शाकुभरी देवी के दर्शन से यात्रा शुरू होकर कुरेशान चौक पहुंचेगी। यहां से यात्रा सहारनपुर बस स्टैंड होते हुए सभास्थल पर पहुंची और वहीं विश्राम करेगी।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network