Tuesday 27th of January 2026

UP News: पूर्व मंत्री आशुतोष गोपाल टंडन का हुआ निधन, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  November 09th 2023 01:10 PM  |  Updated: November 09th 2023 01:10 PM

UP News: पूर्व मंत्री आशुतोष गोपाल टंडन का हुआ निधन, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

ब्यूरोः उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और लखनऊ पूर्वी विधान सभा से विधायक आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल का आज यानी गुरुवार को निधन हो गया। उनका मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है। बता दें आशुतोष टंडन लंबे समय से बीमारी से जुझ रहे थे, उन्हें जुलाई में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आशुतोष टंडन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्व के विधायक, श्री आशुतोष टंडन उर्फ़ ‘गोपालजी’ के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ। उनका राजनीतिक जीवन लखनऊ वासियों की सेवा में समर्पित था।पार्टी को मजबूती देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 

उन्होंने आगे लिखा कि लखनऊ और प्रदेश के विकास के लिए, उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। दुःख की इस घड़ी में उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ। ओम शान्ति!

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network