Monday 26th of January 2026

UP News: गीता प्रेस के ट्रस्टी बैद्यनाथ अग्रवाल का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  October 28th 2023 10:25 AM  |  Updated: October 28th 2023 10:25 AM

UP News: गीता प्रेस के ट्रस्टी बैद्यनाथ अग्रवाल का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

ब्यूरोः बीती रात को गीता प्रेस के ट्रस्टी बैद्यनाथ अग्रवाल का निधन हो गया। उनके निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने गीता प्रेस, गोरखपुर के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल के निधन पर उनके पुत्र देवी दयाल अग्रवाल से बात कर सांत्वना दी है। जानकारी के अनुसार उनका निधन 27-28 अक्टूबर की रात हुआ। उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि ' विगत 40 वर्षों से गीता प्रेस के ट्रस्टी के रूप में बैजनाथ जी का जीवन सामाजिक जागरूकता और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों और संपूर्ण गीता प्रेस परिवार को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।'

बता दें कि बैद्य नाथ अग्रवाल समाजसेवी भी रहे हैं। गीता प्रेस के माध्यम से उनका धार्मिक एवं सामाजिक जुड़ाव भी रहा है। भारत सरकार ने गीता प्रेस गोरखपुर का चयन साल 2021 के गांधी शांति पुरस्‍कार के लिए किया था।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network