Thursday 8th of January 2026

UP house fire: गाजियाबाद में घर में लगी आग, दो नाबालिग लड़कियों की जलकर मौत

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  December 22nd 2023 01:59 PM  |  Updated: December 22nd 2023 01:59 PM

UP house fire: गाजियाबाद में घर में लगी आग, दो नाबालिग लड़कियों की जलकर मौत

ब्यूरोः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक घर में आग लग गई। इस आगजनी में दो नाबालिग लड़कियों की जलकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई है। 

जानकार के अनुसार गाजियाबाद जिले के गढ़ मुक्तेश्वर ब्लॉक के बिहूनी गांव में एक घर में आग लग गई। इस आगजनी में 2 नाबालिग लड़कियों की जलकर मौत हो गई। आगजनी की सूचना मिलने पर पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। 

इस आगजनी को लेकर डीएसपी गढ़मुक्तेश्वर आशुतोष शिवम ने कहा कि बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में एक घर में आग लग गई थी। इस आगजनी में दो नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। 

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network